पर जनाब, यादों की लहर तो हर किसी को बहा ले जाती है, फिर आप सब भी अपने-अपने लहरों में बहते रहिए। जहाँ भी हों, खूब हर्षोल्लास से दीवाली मनाएँ! हार्दिक शुभकामनाएँ!
याद है मुझे वो दिवाली से पहले की हलचल
जब पूरा घर इधर का उधर हुआ रहता था
कोई झाड़ू, तो कोई हथौड़ा लिए लगा हुआ था
जब चाय की चुस्कियों का होता था अल्पविराम
और कमर टूटने के बाद का आराम
अब…
अगली बार जाऊँगा दिवाली पर घर
तब दोहराएँगे यही काम
इस दिवाली तो बस “राम राम”
याद है मुझे वो कुर्ता, जो पहनी थी पिछली दिवाली पर
दुरुस्त जो लगना था हमें भगवान की चौखट पर
क्या खूब सजाया था वो पूजन-मन
गाए थे हमने मन्त्र, आरती, भजन
इस दिवाली तो पजामे में ही बीतेगी शाम
अब..
अगली बार जाऊँगा दिवाली पर घर
तब गाएँगे झूमेंगे हम सब तमाम
इस दिवाली तो बस “राम राम”
याद है मुझे वो खुशबू बेसन के सिकने की
कभी-कभी हम भी दो-चार हाथ चला दिया करते थे
और वो दाल के हलवे का स्वाद मुँह में आज भी ताज़ा है
जिसे खूब डट के हम सब खाया करते थे
इस दिवाली तो बाज़ारू मिठाइयों से ही चलेगा काम
अब…
अगली बार जाऊँगा दिवाली पर घर
तब डट के लुटाएँगे पकवानों पर जान
इस दिवाली तो बस “राम राम”
याद है मुझे वो बारूद की सुगंध आज भी
जब घंटों बजाते थे पटाखे चौक पर
कभी डर-डर के, कभी सर्र-सर्र से
लगाते थे फुलझड़ी उस सुई सी नोक पर
इस दिवाली तो बस दर्शन का होगा काम
अब…
अगली बार जाऊँगा दिवाली पर घर
तब लगाएँगे चिंगारी बेलगाम
इस दिवाली तो बस “राम राम”
याद है मुझे वो अगले दिन का मेल मिलाप
जब शहर का चक्कर लगाते थे दिन रात
कभी इस डगर, कभी उसके घर
हँसी ठहाके, सौ-सौ बात
इस दिवाली तो खुद से मिलाएँगे तान
अब…
अगली बार जाऊँगा दिवाली पर घर
तब गप्पों की खुलेगी खान
इस दिवाली तो बस “राम राम”
इस दिवाली तो बस “राम राम”
Happy Diwali to you and your family 🙂
LikeLike
वाह 🙂
LikeLike
बहुत ही सुंदर प्रस्तुति !
दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाए…!
===========================
RECENT POST -: दीप जलायें .
LikeLike
Abhi to bus RAM RAM…… HAppy Diwali..!
LikeLike
bahut khub 🙂
LikeLike